International Cheetah Day पर PM मोदी का संदेश; ‘प्रोजेक्ट चीता’ ने बढ़ाई देश की शान, कहा- जनता की मेहनत रंग लाई

International Cheetah Day: अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को सराहते हुए ‘प्रोजेक्ट चीता’ की प्रगति को भारत की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश की पारिस्थितिक धरोहर को पुनर्जीवित करने और जैव विविधता को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री ने बढ़ते चीता पर्यटन और जनता की भागीदारी को भी इस सफलता का प्रमुख आधार बताया।

International Cheetah Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस (International Cheetah Day) के अवसर पर सभी वन्यजीव प्रेमियों और चीतों के संरक्षण में लगे कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। अपने सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने चीते को पृथ्वी के सबसे महत्वपूर्ण वन्यजीवों में से एक बताते हुए तीन साल पहले शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट चीता’ की उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना चीतों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवास के पुनरुद्धार के लिए शुरू की गई थी और इसमें सफलता मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहल हमारी खोई हुई पारिस्थितिक धरोहर को पुनर्जीवित करने और जैव विविधता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

PM Modi Message on International Cheetah Day

International Cheetah Day पर PM मोदी का खास संदेश

चीता पर्यटन का बढ़ता आकर्षण

प्रधानमंत्री ने कहा कि चीता पर्यटन के बढ़ते आकर्षण को देखकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को इतने चीतों का आवास होने पर गर्व है, जिनमें से कई भारतीय मिट्टी पर जन्मे हैं। उन्होंने विश्वभर के वन्यजीव प्रेमियों को भारत आने और चीतों को उनके प्राकृतिक वैभव में देखने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने चीता संरक्षण में आम जनता के योगदान की भी सराहना की और कहा कि यह सफलता विशेष रूप से समर्पित चीता समर्थकों और जनता के संयुक्त प्रयासों के कारण संभव हुई है।

End of Feed