'हर घर तिरंगा से फिर रचें इतिहास', स्वतंत्रता दिवस से पहले PM मोदी ने की देशवासियों से अपील

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस साल का अभियान बेहद खास है क्योंकि यह हमारे राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर के साथ मनाया जा रहा है।

भारत अपनी आजादी के 80वें साल का जश्न मनाने की तैयारियों में जुटा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कोने-कोने में रहने वाले नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने इस अभियान को सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने का एक बड़ा जरिया बताया है।

Har Ghar Tiranga

वंदे मातरम् के 150 साल और 80वां स्वतंत्रता दिवस (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा न केवल हमारी आन, बाण और शान का प्रतीक है, बल्कि देश के लिए हर दिन कुछ बेहतर करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस वर्ष का 'हर घर तिरंगा' अभियान और भी ऐतिहासिक हो जाता है, क्योंकि यह हमारे राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के पावन अवसर के साथ मनाया जा रहा है।

End of Feed