हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बनें- 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट बोले पीएम मोदी

यह रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने रोजगार मेले में बांटे नियुक्ति पत्र
  • 70 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी
  • कई विभागों में युवाओं को मिली नौकरी

पीएम मोदी ने आज देशभर के 71 हजार युवाओं को रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने उन्हें संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बनें।

pm modi (7)

मोदी ने रोजगार मेले में 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

End of Feed