दुनिया

पीएम मोदी को मिला 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, कुवैत ने द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से किया सम्मानित

कुवैत दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर मिला है। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत में है, जिसका आज दूसरा दिन है।

Image

कुवैत ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर प्रदान किया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कुवैत दौरे पर हैं पीएम मोदी
  • भारतीय मजदूरों से की मुलाकात
  • कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता

पीएम मोदी को कुवैत ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। पीएम मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर मिला है। "मुबारक अल कबीर ऑर्डर" कुवैत का एक विशेष नाइटहुड सम्मान है। यह सम्मान आमतौर पर किसी देश के प्रमुख, विदेशी शासकों और राजपरिवार के सदस्यों को दोस्ती के प्रतीक के रूप में दिया जाता है। इससे पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे अंतरराष्ट्रीय नेताओं को दिया जा चुका है।

पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता से पहले यहां ‘बायन पैलेस’ (कुवैत के अमीर का मुख्य महल) में रस्मी स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे थे। वह कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं। यह पिछले 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

भारतीय श्रमिकों से मिले पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुवैत में एक श्रमिक शिविर का दौरा किया। पीएम मोदी ने कुवैत के मीना अब्दुल्ला क्षेत्र में गल्फ स्पिक लेबर कैंप का दौरा किया, जिसमें लगभग 1,500 भारतीय नागरिक कार्यरत हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने श्रमिकों से बात की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री का दिन का पहला कार्यक्रम यह दर्शाता है कि भारत विदेशों में भारतीय कामगारों के कल्याण को कितना महत्व देता है।

कई देशों ने किया है पीएम मोदी को सम्मानित

कुवैत से पहले पीएम मोदी सऊदी अरब, अफगानिस्तान, फिलिस्तीन, मालदीव, यूएई, बहरीन, अमेरिका, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, मिस्त्र, फ्रांस, ग्रीस, भूटान, रूस, नाइजीरिया, डोमिनिका, गुयाना, बारबाडोस में सम्मानित किए जा चुके हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article