प्रधानमंत्री मोदी ने 6 राज्यों के स्थापना दिवस पर लोगों को दीं शुभकामनाएं, जमकर की तारीफ, दिया ये संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरलम के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं और वहां के सभी निवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरलम के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं और वहां के सभी निवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पीएम मोदी ने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले साल इन छह राज्यों के लोगों के लिए नए अवसर, अधिक समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आएंगे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मध्य प्रदेश के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा यह प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है। यहां के विश्वविख्यात धरोहर स्थल इसकी ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाते हैं।

Pradhanmantri   Modi

6 राज्यों के लिए पीएम मोदी का संदेश

मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और बुनियादी ढांचा से लेकर नवाचार तक मध्य प्रदेश नित-नयी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा, अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी यह अहम भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर राज्य के मेरे परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

End of Feed