पीएम मोदी ने गले लगाकर किया 'दोस्त' मैंक्रों का स्वागत; 114 राफेल और हैमर मिसाइल पर फाइनल होगी डील!

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने मुंबई में उनसे मुलाकात की। इसके बाद, शाम लगभग 5:15 बजे, दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं, स्टार्टअप उद्यमियों, शोधकर्ताओं और अन्य नवोन्मेषकों की सभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी ने मुंबई के महाराष्ट्र लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेता गले भी मिले। जिसके बाद मुंबई स्थित लोकभवन में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं की बातचीत रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने और उन्हें नए और उभरते क्षेत्रों तक विस्तारित करने पर केंद्रित रही। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान 114 राफेल और हैमर मिसाइलों की खरीद समेत कई अन्य महत्वपूर्ण समझौंतों पर मुहर लगेगी।

पीएम मोदी ने गले लगाकर किया फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत।

पीएम मोदी ने गले लगाकर किया फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से मुलाकात के बाद ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मुंबई में अपने दोस्त,राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है।

End of Feed