देश को मिली 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी ने बेंगलुरु में दिखाई हरी झंडी

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। जब प्रधानमंत्री का काफिला रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रहा था, तो सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और मोदी, मोदी के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

PM Modi Flags Off 3 Vande Bharat Express Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बहुप्रतीक्षित बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस को मोदी ने खुद हरी झंडी दिखाई; श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर और अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाएंगी, यात्रा समय को कम करेंगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी।

Modi in Bengaluru

पीएम मोदी ने दिखाई तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी (ANI)

लगे मोदी-मोदी के नारे

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। जब प्रधानमंत्री का काफिला रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रहा था, तो सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और मोदी, मोदी के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी अपनी कार के अंदर से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक में संचालित होने वाली 11वीं वंदे भारत सेवा होगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 611 किलोमीटर की दूरी मात्र 8.5 घंटे में तय करते हुए, यह इन दोनों शहरों के बीच सबसे तेज़ ट्रेन है। इससे केएसआर बेंगलुरु से बेलगावी तक लगभग 1 घंटा 20 मिनट और बेलगावी से केएसआर बेंगलुरु तक 1 घंटा 40 मिनट की बचत होगी।

End of Feed