PM ने वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, मुंबई से शिरडी और सोलापुर का इतना होगा किराया

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 10, 2023, 04:50 PM IST

Vande Bharat Train : मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के सबसे संरक्षित मंदिर शहरों में से एक और नासिक, त्र्यंबकेश्वर और शनि सिंगणापुर के अन्य तीर्थस्थलों तक की 343 किलोमीटर की यात्रा करने में 5 घंटे 25 मिनट का समय लेगी, जो वर्तमान में लगने वाले समय से लगभग दो घंटा कम है।

Vande Bharat Train : महाराष्ट्र में मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिरडी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेनों को रवाना किए जाने से पहले मध्य रेलवे ने इनके किराये की घोषणा की। मध्य रेलवे (सीआर) के एक अधिकारी ने कहा कि सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन में कैटरिंग सेवा के बिना एक तरफ का किराया चेयर कार के लिए 1,000 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,015 रुपये होगा, जबकि खानपान के साथ दोनों श्रेणियों का किराया क्रमशः 1,300 रुपये और 2,365 रुपये होगा।

vande bharat train

मुंबई में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते पीएम मोदी।

ट्रेनों को हरी झंडी दिखाए जाते समय पीएम के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मौजूद थे। दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार दो वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाई गई है। ये दोनों ट्रेनें मुंबई और पुणे जैसे वित्तीय केंद्रों से अन्य स्थानों को जोडे़ंगी। इनसे छात्र, सर्विस सेक्टर के लोग, किसान और श्रद्धालु लाभान्वित होंगे।

End of Feed