'51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी', 20वें रोजगार मेले में PM मोदी का बड़ा संदेश, बताया नौकरी बढ़ाने का प्लान

PM Modi Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम, 40 देशों के साथ हुए एफटीए और 1 लाख करोड़ रुपये की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' जैसी पहलों का जिक्र करते हुए देश में रोजगार के नए अवसरों पर विस्तार से बात की।

PM Modi Rozgar Mela: रोजगार और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के दौरान 51,000 से अधिक युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपे। विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी पाने वाले युवाओं को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के बदलते आर्थिक परिदृश्य और उसमें युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर अपने विचार रखे।

PM Modi Rozgar Mela

20वें रोजगार मेले में पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्टार्टअप संस्कृति अब सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स में से लगभग आधे Tier-2 और Tier-3 शहरों से आ रहे हैं। छोटे शहरों और गांवों के युवा नए विचार ला रहे हैं, कंपनियां बना रहे हैं और दूसरों के लिए रोजगार पैदा कर रहे हैं।

End of Feed