NEET छात्रों की सुविधा के लिए PM मोदी ने उठाया अनोखा कदम! अभ्यर्थियों की खातिर एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक रुके रहे प्रधानमंत्री

NEET UG 2026 Exam: नीट यूजी री-एग्जाम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी निर्धारित उड़ान में देरी की। एयरपोर्ट और आसपास नीट अभ्यर्थियों की भारी आवाजाही को देखते हुए उन्होंने कुछ समय तक वहीं रुकने का फैसला किया, ताकि सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक प्रतिबंध न लगें और छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में कोई परेशानी न हो। पीएम मोदी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

NEET UG Re Exam 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर कुछ ऐसा किया, जिसने ये साबित कर दिया कि वो छात्रों के बारें में कितना सोचते हैं। वहीं, देश के छात्रों के लिए वो कितने संवेदनशील हैं। शनिवार को नीट यूजी 2026 (NEET-UG 2026) रि-एग्जाम की परीक्षा के मद्देनजर उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी निर्धारित उड़ान में देरी की ताकि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे अपने आवास जाने के बजाय हवाई अड्डे पर ही रुक गए ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो। पीएम मोदी करीब 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर ही रुके रहे।

neet ug

नीट यूजी छात्रों के लिए पीएम मोदी थोड़ी देर तक एयरपोर्ट पर रुके रहे। ANI

एयरपोर्ट पर ही रुके पीएम मोदी

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री का विमान निर्धारित समय पर उड़ान भर सकता था, लेकिन एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नीट अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए उन्होंने कुछ समय तक एयरपोर्ट पर ही रुकने का फैसला किया। इससे सुरक्षा व्यवस्था के कारण होने वाले संभावित ट्रैफिक प्रतिबंधों और आवागमन संबंधी दिक्कतों से छात्रों को राहत मिली। बता दें कि दोपहर 2 बजे परीक्षा होना था।

प्रधानमंत्री के इस कदम की सोशल मीडिया पर भी काफी सराहना हो रही है। कई लोगों ने इसे छात्रों के हित को प्राथमिकता देने वाला निर्णय बताया। इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन पहले से ही विशेष सतर्कता बरत रहे हैं तथा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

End of Feed