नौसेना के बेड़े को और घातक बनाएंगे 3 युद्धपोत, PM मोदी ने INS सूरत, INS नीलगिरि-INS वाघशीर को देश को किया समर्पित

PM Modi dedicates Warships to Navy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की नौसेना को सशक्त करने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। सबसे गर्व की बात कि ये तीनों हथियार स्वदेशी हैं। पीएम ने कहा कि 15 जनवरी के दिन को सेना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

PM Modi dedicates Warships to Navy: देश की नौसेना की ताकत में बुधवार को और इजाफा हो गया। नौसेना को आईएनएस सूरत, INS नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर के रूप में तीन नए घातक युद्धपोत मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन तीनों युद्धपोतों को नौसेना में शामिल किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि 21वीं सदी की नौसेना को सशक्त करने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। सबसे गर्व की बात कि ये तीनों हथियार स्वदेशी हैं।

INS Surat

मुंबई में तीन युद्धपोतों नौसेना में शामिल हुए।

पीएम ने कहा कि 15 जनवरी के दिन को सेना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक जांबाज का वह नमन और मां भारती की रक्षा में जुटे हर वीर-वीरांगना को बधाई देते हैं।

End of Feed