केंद्रीय सचिवों के साथ पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक, 'विकसित भारत' के लिए सुधार के एजेंडे पर मंथन

इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा, प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास तथा केंद्र सरकार के सभी प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के सचिव शामिल हुए। मौजूदा वित्त वर्ष में प्रधानमंत्री और सचिव-स्तर के अधिकारियों के बीच यह पहली बड़ी समीक्षा बैठक मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'सेवा तीर्थ' में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में सरकार के अगले चरण के प्रशासनिक और आर्थिक सुधारों पर व्यापक चर्चा हुई और विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की गई।

पीएम मोदी

पीएम मोदी ने की बैठक।

ये रहा बैठक का मुख्य एजेंडा

बैठक का मुख्य फोकस 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस', डिजिटल गवर्नेंस, नियमों को सरल बनाने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और लास्ट-माइल डिलीवरी यानी सरकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर रहा।

End of Feed