नौसेना में 3 स्वदेशी युद्धपोत हुए शामिल; PM मोदी बोले- 45 बड़े नौसैनिक प्लेटफॉर्म अभी निर्माणाधीन

भारतीय नौसेना में रविवार को तीन स्वदेशी युद्धपोत शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया गवाह है कि मैरीटाइम क्षमता के बिना कोई भी राष्ट्र बड़ी शक्ति नहीं बन सकता है।

Tri-Commissioning Ceremony: भारतीय नौसेना में रविवार को तीन स्वदेशी युद्धपोत शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया गवाह है कि मैरीटाइम क्षमता के बिना कोई भी राष्ट्र बड़ी शक्ति नहीं बन सकता है। समुद्र से विकास, सुरक्षा, समृद्धि जुड़ी हुई है।

PM Modi Indian Navy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

'समुद्री मार्गों से होता है अधिकांश व्यापार'

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया का अधिकांश व्यापार समुद्री मार्गों से ही होता है। दुनिया को जोड़ने वाले डेटा के विशाल नेटवर्क समुद्र के नीचे से गुजरते हैं। आने वाले समय में क्रिटिकल मिनिरल्स, गहरे समुद्र के संसाधन और नई ऊर्जा के स्रोत्र भी समुद्र से जुड़ेंगे। इसलिए जिस देश का समुद्री सामर्थ्य मजबूत होगा उसका आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव भी उतना ही मजबूत होगा। भारत इस वास्तविकता को अच्छी तरह से समझता है। भारत इसके लिए स्वयं को तैयार कर रहा है और आज का ये दिन इस बात का साक्षी है कि हमारी क्षमता, कौशल क्या है?

End of Feed