PM Modi Assam Visit: न्याय प्रणाली में तेजी के लिए PM मोदी ने की अदालतों में AI के प्रयोग की वकालत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 14, 2023, 08:48 PM IST

PM Modi Assam Visit: शुक्रवार को पीएम मोदी असम के दौरे पर थे। जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलांन्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने यहां गुवाहाटी उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार को असम के दौरे पर थे पीएम मोदी
  • इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन किया
  • साथ ही कई योजनाओं का शिलांन्यास किया

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी हमेशा से टेक्नोलॉजी के उपयोग कर समस्याओं के सामाधान की बात करते रहे हैं। शुक्रवार को जब वो असम पहुंचे तो यहां भी उन्होंने इसके उपयोग से समस्याओं का समाधान करने की अपील की। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में जब पीएम मोदी शामिल हुए और उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया तो उन्होंने न्याय प्रणाली की बेहतरी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल करने का सुझाव दिया।

pm modi assam

गुवाहाटी उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

क्या कहा पीएम मोदी ने

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुवाहाटी हाईकोर्ट की 75 वर्ष की यह यात्रा एक ऐसे समय में पूरी हुई है, जब देश ने भी अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। यह हमारे लिए अब तक के अनुभवों के सहेजने का भी समय है, नए लक्ष्यों के लिए जवाबदेही और जरूरी बदलावों का भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि दूरदराज के इलाकों विशेषकर पूर्वोत्तर में न्याय प्रणाली को गति देने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की जरूरत है।

End of Feed