'सरकार ने टैक्स घटाया, आपने सैलरी बढ़ाई क्या?',12 लाख तक राहत का हवाला देकर PM मोदी ने उद्योग जगत से पूछा सवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्योग जगत से सवाल किया कि सरकार की ओर से करों में रियायत दिए जाने के बावजूद कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या और उनके वेतन में उसी अनुपात में वृद्धि क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार ने कारोबार के अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने बृहस्पतिवार को उद्योग जगत से सवाल किया कि सरकार की ओर से करों में रियायत दिए जाने के बावजूद कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या और उनके वेतन में उसी अनुपात में वृद्धि क्यों नहीं की। उन्होंने उद्योगों से लोगों की बढ़ी हुई क्रय शक्ति को अधिक रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में बदलने का आह्वान किया। उद्योग मंडल फिक्की की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार ने कारोबार के अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें 2014 में मूल कॉरपोरेट कर की दर 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत करना, आयकर रिटर्न और रिफंड की प्रक्रिया सरल बनाना तथा कई उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम करना शामिल है।

PM Modi on Corporate

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

मोदी ने उद्योग जगत के प्रमुखों से कहा, 'मुझे पता है कि आप तालियां नहीं बजाएंगे। मैं यह अच्छी तरह जानता हूं, क्योंकि आपकी अपेक्षाएं इतनी अधिक हैं कि आपको कितना भी दे दिया जाए, वह कम ही लगता है। मैंने 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर आयकर में राहत दी है। लेकिन क्या आपने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है? क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है? नहीं! आपका हमेशा यही कहना होता है कि मोदी जी, आप करिए, हम देखेंगे कि क्या होता है। इसी तरह काम चलता रहेगा।'

End of Feed