पीएम मोदी और लक्सन ने किया रायसीना डायलॉग का उद्घाटन; न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने कही ये बड़ी बातें

PM Modi-Christopher Luxon: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन इन दिनों भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी और लक्सन ने तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया । इसमें 125 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं । पीएम लक्सन ने इस दौरान क्या कुछ कहा, आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Raisina Dialogue: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में भारत को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है । दुनिया की सबसे अधिक गतिशील अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनकर न्यूजीलैंड और भारत दोनों सौभाग्यशाली हैं । आने वाले समय में विश्व की अर्थव्यवस्था में इस क्षेत्र का योगदान दो तिहाई होगा और 20230 तक ये दो तिहाई मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं का घर होगा । लक्सन राजधानी में आज से शुरू हुए रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे ।

PM Modi-Christopher Luxon Raisina Dialogue

तीन दिवसीय रायसीना डॉयलॉग का संयुक्त रूप से हुआ उद्घाटन।

तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग का संयुक्त रूप से हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी और लक्सन ने तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया । इसमें 125 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं । इससे पहले दिन में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि रग्बी की भाषा में कहूं तो हम दोनों अपने संबंधों के उज्जवल भविष्य के लिए फ्रंट अप के लिए तैयार हैं । दोनों देशों की साझेदारी दोनों देशों लोगों के लिए मैच जीतने वाली साझेदारी होगी ।

End of Feed