Modi Cabinet Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि सरकार की 11 साल की उपलब्धियां को जनता तक ले जाएं। साथ ही अपने-अपने मंत्रालय की बातों पर ध्यान देने को कहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
बेवजह की बयानबाजी से बचें मंत्री
पीएम मोदी ने मंत्रियों को मंत्रालय से इतर मुद्दों पर बोलने से बचने की भी सलाह दी और कहा कि वह बेवजह की बयानबाजी न करें। तमाम मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मंत्रालय के कामकाज के बारे में जनता को बताएं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने मंत्रियों को सलाह दी कि वह अनावश्यक बयानबाजी करने से बचें और अपने-अपने मंत्रालयों के मुद्दों पर बात करें।
मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मोदी कैबिनेट ने दो मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है जिसकी लागत 6405 करोड़ रुपये है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोडरमा-बरकाकाना दोहरीकरण और बेल्लारी-चिकजाजुर दोहरीकरण प्रोजेक्ट दोनों ही आर्थिक और कनेक्टिविटी के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण हैं।
