इथियोपिया की संसद में PM मोदी बोले- गुजरात की तरह ही शेरों की भूमि है यह देश, सर्वोच्च सम्मान मिलना गर्व की बात

पीएम मोदी ने कहा कि इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान पाकर वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। सांसदों से भरे हॉल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम रिश्तों की नई इबारत लिख रहे हैं। भारत और इथियोपिया की सभ्यता सबसे पुरानी है और हमारी सांस्कृतिक विरासत एक है। यहां के युवा भविष्य गढ़ रहे हैं। पीएम मोदी अपने दो दिन के दौरे पर इथियोपिया पहुंचे हैं।

PM Modi Ethiopia Visit: अफ्रीकी देश इथियोपिया की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनके गृह राज्य गुजरात की तरह यह देश भी अपने शेरों के लिए जाना जाता है। पीएम ने कहा कि इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। सर्वोच्च सम्मान पाकर वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। सांसदों से भरे हॉल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम रिश्तों की नई इबारत लिख रहे हैं। भारत और इथियोपिया की सभ्यता सबसे पुरानी है और हमारी सांस्कृतिक विरासत एक है। यहां के युवा भविष्य गढ़ रहे हैं। पीएम मोदी अपने दो दिन के दौरे पर इथियोपिया पहुंचे हैं। बुधवार शाम वह ओमान के लिए रवाना हो जाएंगे।

PM Modi

इथियोपिया की संसद को संबोधित करते पीएम मोदी। तस्वीर-ANI

इस महान भवन में आपके कानून गढ़े जाते हैं-पीएम मोदी

अदिस अबाबा में संसद को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'कल मुझे ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’से भी सम्मानित किया गया। मैं यह सम्मान हाथ जोड़कर और विनम्रता के साथ भारत की जनता की ओर से स्वीकार करता हूं। इस महान भवन में आपके कानून गढ़े जाते हैं, यहां जनता की इच्छा राज्य की इच्छा बनती है, और जब राज्य की इच्छा जनता की इच्छा के साथ सामंजस्य में होती है, तब योजनाओं का पहिया आगे बढ़ता है। आपके माध्यम से मैं खेतों में काम कर रहे आपके किसानों से, नए विचार गढ़ रहे उद्यमियों से, समुदायों का नेतृत्व कर रही महिलाओं से और इथियोपिया के उस युवा वर्ग से भी बात कर रहा हूं, जो भविष्य को आकार दे रहा है।

End of Feed