पराक्रम दिवस: PM मोदी बोले- नेताजी की वीरता आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणा; कांग्रेस ने नहीं किया इतिहास के साथ न्याय

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में पराक्रम दिवस देश की सामूहिक चेतना का अहम पर्व बन चुका है। उन्होंने इसे एक सुखद संयोग बताया कि अब 23 जनवरी (पराक्रम दिवस) से लेकर 30 जनवरी (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि) तक राष्ट्रीय आयोजनों की एक निरंतर परंपरा स्थापित हो गई है।

पूरा देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के रूप में पराक्रम दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 23 जनवरी केवल एक तारीख नहीं, बल्कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का दिन है। यह दिन देशवासियों को प्रेरणा देता है और नेताजी के प्रति गहरी श्रद्धा से भर देता है।

पीएम मोदी

PM मोदी ने किया संबोधित।

पराक्रम दिवस देश की सामूहिक चेतना का अहम पर्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में पराक्रम दिवस देश की सामूहिक चेतना का अहम पर्व बन चुका है। उन्होंने इसे एक सुखद संयोग बताया कि अब 23 जनवरी (पराक्रम दिवस) से लेकर 30 जनवरी (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि) तक राष्ट्रीय आयोजनों की एक निरंतर परंपरा स्थापित हो गई है। इस दौरान 25 जनवरी को मतदाता दिवस, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

End of Feed