"33% महिला आरक्षण समय की मांग", पीएम मोदी बोले- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन दें

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से सभी राजनीतिक दलों से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित करने और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन देने की अपील की।

80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए एक बड़ा और महत्वपूर्ण आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने देश के सभी राजनीतिक दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व यानी महिला आरक्षण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत की नीतियों और भविष्य को गढ़ने में देश की महिलाओं का नेतृत्व और भागीदारी बेहद अनिवार्य है।

PM Modi Women Reservation 33 Percent

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का आह्वान

"40 वर्षों से राजनीति का शिकार हुआ महिलाओं का सपना"

लाल किले की प्राचीर से तिरंगे के साये में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकायों में महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी पंचायतों, नगरपालिकाओं और नगर निगमों में हमारी महिला जनप्रतिनिधि बहुत बड़ी संख्या में देश का मार्गदर्शन कर रही हैं, स्थानीय चुनौतियों का समाधान कर रही हैं और एक सक्षम नेतृत्व दे रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित किया था। लेकिन पिछले 40 वर्षों में किसी न किसी कारण से, यह सपना राजनीतिक दांव-पेंच और लड़ाई के मैदान का शिकार होता रहा है।

End of Feed