पिथौरागढ़: उफनाई धौली नदी, बही ट्रॉली, चल गांव का बाहरी दुनिया से कटा संपर्क

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 7, 2023, 03:05 PM IST

Uttarakhand Flood: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले मे बारिश ने कहर बरपा रखा है। दारमा घाटी के चल गांव में भारी बारिश की वजह से ली नदी में ट्रॉली बह गई। इसकी वजह से उस गांव का संपर्क शेष दुनिया से कट गया।

Uttarakhand Flood: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की दारमा घाटी के चल गांव में भारी बारिश के कारण उफनाई धौली नदी में ट्रॉली बहने से गांव का शेष दुनिया से संपर्क कट गया। पिथौरागढ़ की जिला अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि गुरुवार देर शाम हुई भारी बारिश में गांव को शेष दुनिया से जोड़ने वाली ट्रॉली बह गई, जिससे वहां रहने वाले 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से उफनाई धौली नदी में ट्रॉली बहने के कारण गांव का शेष दुनिया संपर्क टूट गया है, लेकिन वहां जान-माल का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।

uttarakhand flood, pithoragarh flood, heavy rain

उत्तराखंड में बाढ़ का कहर

दारमा घाटी के दूसरे छोर पर स्थित चल गांव तक आने-जाने के लिए के लिए धौली नदी पर एक ट्रॉली स्थापित की गई थी। चल गांव के निवासी दिनेश चलाल ने बताया कि पहले यहां आवागमन के लिए लोहे का एक पुल था, जो 2013 में आई प्राकृतिक आपदा में बह गया। इसके बाद, प्रशासन ने नदी को पार करने के लिए ट्रॉली लगा दी थी।

End of Feed