CJP के 'संसद चलो' मार्च को लेकर दिल्ली HC में PIL, NIA जांच की मांग; विदेशी फंडिंग, बड़ी साजिश का आरोप

याचिका में आरोप लगाया गया है कि 20 जुलाई का 'संसद चलो' मार्च केवल छात्रों का विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश हो सकती है। इसमें दावा किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, एंबुलेंस का रास्ता रोका गया, पत्रकारों पर हमले हुए और संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की गई।

CJP Protest at Jantar Mantar: कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित 'संसद चलो' मार्च को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन और हिंसा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी या किसी अन्य विशेष एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही इस मामले में दर्ज सभी एफआईआर NIA को सौंपने की भी मांग की गई है।

CJP Protest

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन।

सुनियोजित साजिश का आरोप

याचिका पूर्व अखिल भारत हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल की ओर से दायर की गई है। इसमें केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, NIA, CBI, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 20 जुलाई का 'संसद चलो' मार्च केवल छात्रों का विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश हो सकती है। इसमें दावा किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, एंबुलेंस का रास्ता रोका गया, पत्रकारों पर हमले हुए और संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की गई, जिससे कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

End of Feed