PIB fact check : सावधान! आधिकारिक ऐप स्टोर के अलावा कहीं और से डाउनलोड न करें .apk फाइल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 12:15 PM IST

PIB Fact Check: PIB ने अपने फैक्ट चेक (Fact Check)में कहा है कि ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए आधिकारिक ऐप स्टोर के अलावा किसी अन्य सोर्स से आयी .apk फाइल्स को डाउनलोड ना करें। हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट का उपयोग करें, इंटरनेट सर्च पर आए झूठे विज्ञापनों पर विश्वास ना करें। धोखे से बचें, सुरक्षित रहें।

PIB Fact Check: देश में ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराध की घटनाएं लगातार जारी हैं। ठग लोगों को झूठे एवं फर्जी ऑनलाइन तरीकों से लोगों को शिकार बनाते हैं। मोबाइल फोन से होने वाली धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पीआईबी ने एक फैक्ट चेक किया है। ऐसे देखने में आया है कि मोबाइल फोन पर ऑनलाइन मेडिकल एप्वाइंटमेंट का मैसेज भेजकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।

PIB Fact check

पीआईबी फैक्ट चेक।

PIB ने अपने फैक्ट चेक (Fact Check)में कहा है कि ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए आधिकारिक ऐप स्टोर के अलावा किसी अन्य सोर्स से आयी .apk फाइल्स को डाउनलोड ना करें। हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट का उपयोग करें, इंटरनेट सर्च पर आए झूठे विज्ञापनों पर विश्वास ना करें। धोखे से बचें, सुरक्षित रहें।

End of Feed