'बुरे कर्म करने वालों को जेल जाना ही पड़ता है', केजरीवाल-सिसोदिया की जेल यात्रा पर बोले अन्ना हजारे

Anna Hazare on Kejriwal-Sisodia: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आईएएनएस ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजे, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा पर टिप्पणी की।

Anna Hazare on Kejriwal-Sisodia: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के जेल जाने को लेकर सवाल किए जाने पर अन्ना हजारे ने कहा कि बुरे कर्म करने वालों को अंततः जेल जाना ही पड़ता है। यह एक ऐसा सत्य है, जिसे हमारे देश का कानून मानता है। हमारा देश कानून के हिसाब से चलता है और जो भी गलत करेगा, उसे सजा मिलनी चाहिए। हमारे देश में संविधान और कानून से ऊपर कुछ नहीं है। देश में विभिन्न राजनीतिक दल हैं, लेकिन संविधान सबसे ऊंचा है और हमारा देश उसी के अनुसार चलता है।

Anna Hazare on Kejriwal-Sisodia

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे

अरविंद केजरीवाल पर तल्ख टिप्पणी करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल राजनीति में सत्ता और पैसे में मशगूल हो गए हैं। जब तक समाज और देश की बेहतरी के लिए काम नहीं किया जाएगा, तब तक कोई भी व्यक्ति कितना भी पैसा कमा ले, उसे कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा।

End of Feed