'देश में अभी भी टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग...', कांग्रेस पर बिफरे गिरिराज सिंह, बोले- PAK की भाषा बोल रहे कुछ लोग

India Pakistan Tension: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में भी कुछ लोग हैं, जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वे पाकिस्तान जाकर सबूत मांगे, चाहे कांग्रेस के हों या चाहे कोई और हो। सनद रहे कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद विपक्ष पर आक्रामक रहे हैं।

India Pakistan Tension: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हो या और कोई, देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं, जो अभी भी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं।

Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह (फोटो साभार: @girirajsinghbjp)

गिरिराज सिंह ने क्या कुछ कहा?

बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ऐसे लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अगर सबूत मांगना है तो चले जाएं पाकिस्तान, वहां के प्रधानमंत्री से सबूत मांग लें, वे दे देंगे। सेना के प्रवक्ता ने जवाब दे दिया है। आज पाकिस्तान 'बाप-बाप' कर रहा है जब उसके देश में घुसकर आतंकियों के ठिकाने पर लक्षित अटैक हुआ।

End of Feed