अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती; मानहानि मामले से जुड़ा है विवाद

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गुवाहाटी हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई थी।

Pawan Khera Supreme Court Appeal Gauhati High Court Bail Rejection Defamation Case: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक कानूनी मामले में राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने 24 अप्रैल को आए गुवाहाटी हाई कोर्ट (Gauhati High Court) के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनकी अग्रिम जमानत (एंटिसिपेटरी बेल) की याचिका खारिज कर दी गई थी। यह मामला असम पुलिस द्वारा दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें पवन खेड़ा पर मानहानि और जालसाजी के आरोप लगाए गए हैं। यह एफआईआर रिनिकी भूयान शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जो असम के मुख्यमंत्री हिमंत कुमार बिस्वा सरमा की पत्नी हैं।

pawan khera

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका

पवन खेड़ा ने रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए थे कुछ गंभीर आरोप

दरअसल, हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने रिनिकी भुइयां सरमा को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास कई विदेशी पासपोर्ट हैं और विदेशों में ऐसी संपत्तियां हैं, जिनकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इन बयानों के बाद रिनिकी भूयान शर्मा ने इसे अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया।

End of Feed