Patna MLC Election : पटना एमएलसी स्नातक चुनाव जीतते ही जद-यू नेता नीरज कुमार ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर तंज कसने में देरी नहीं की। अनंत सिंह पर तंज कसते हुए नीरज कुमार ने कहा कि 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां...'। दरअसल, पटना स्नातक सीट से जनसुराज पार्टी के डॉक्टर अनुज कुमार सिंह को अनंत सिंह ने अपना समर्थन दिया था। इस समर्थन को लेकर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। जद-यू विधायक अनंत सिंह को उम्मीद थी कि इस सीट से अनुज कुमार विजयी होंगे और इस उम्मीद ने उन्होंने अपने यहां एक लाख मिठाइयां तैयार कराई थीं।
पटना स्नातक सीट से जीते नीरज कुमार।
धरी की धरी रह गई अनंत सिंह की तैयारी
नीरज कुमार ने कहा कि 'यह जीत का जश्न नहीं। कार्यकर्ताओं के प्यार और सम्मान से हमने धनबल और बाहुबल को झुका दिया। मेरे चरित्र और संस्कार पर सवाल उठाने वाले कौन हैं?' अनंत सिंह के आवास पर कल तक जहां पटाखे चलाए जा रहे थे। मिठाइयां बन रही थीं। हजारों लोगों के भोज की तैयारी थी लेकिन पटना स्नातक चुनाव के नतीजे ने तस्वीर बदल दी। नीरज कुमार की जीत के साथ ही अनंत सिंह के आवास पर सन्नाटा पसरा है। टेंट खोले जा रहे हैं। सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।
अनंत सिंह का बयान: 'हां, हम हार गए, कोई निराशा नहीं'
चुनाव परिणामों के बीच निष्कासित विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने नाराजगी भरे अंदाज में कहा-'हां, हम हार गए, हमें कोई निराशा नहीं है। इस चुनाव में जो अपना वोटर बनाते हैं, वही वोट देते हैं; हमको वोट बनाने का समय नहीं मिला, इसलिए हम हार गए।' नीरज सिंह को बधाई देने से इनकार करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उनकी नाराजगी सीधे तौर पर नीरज कुमार से थी, इसीलिए उन्होंने जन समर्थित/जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अनुज कुमार का समर्थन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी से उन्हें कोई नाराजगी नहीं है और वे पार्टी का सम्मान करते हैं।
बिहार MLC चुनाव में 8 में से 5 सीटों का रिजल्ट
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीते उम्मीदवार-
सारण- डॉ राहुल राज निर्दलीय जीत (निर्दलीय) जीते
तिरहुत- नरेंद्र सिंह जीत (बीजेपी) जीते
दरभंगा- डॉ सुरेंद्र कुमार राय (जन सुराज ) जीते
पटना- शिक्षक से डॉ संजीव कुमार जीत (RJD) जीते
स्नातक क्षेत्र
कोसी स्नातक सीट से बीजेपी के एन के यादव की जीते
पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार जीते
तिरहुत स्नातक -मतगणना जारी
दरभंगा स्नातक सीट -मतगणना जारी
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीते राजद उम्मीदवार
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं रिटर्निंग ऑफिसर पटना प्रमंडल आयुक्त ने इसकी घोषणा कर दी है। प्रमाण पत्र लेने के बाद बाहर निकले संजीव कुमार ने कहा ये जीत शिक्षकों की जीत है हमारी जीत नहीं है शिक्षकों ने 30 साल से जो व्यक्ति शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया उसे शिक्षकों ने सबक सिखाया है मैं शिक्षकों के हर मांग को लेकर संघर्ष करूंगा और जो सातवां वेतन का मामला है उसको लेकर भी मैं सरकार से लगातार अब संघर्ष करूंगा।
