पटना लाठीचार्ज मामले में बड़ा एक्शन, बिहार DGP समेत सात अधिकारी दिल्ली तलब

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 6, 2023, 11:42 PM IST

Patna BJP Lathicharge: बीते 13 जुलाई को भाजपा ने बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा घेराव किया था। इस दौरान पुलिस ने पटना के डाकबंगला चौराहे के पास भाजपा नेताओं के ऊपर वाटर कैनन का उपयोग किया और उन पर लाठीचार्ज किया गया था।

Patna BJP Lathicharge: पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी समेत 7 अधिकारियों को दिल्ली तलब किया गया है। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने इन अधिकारियों को तलब किया है। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होना है।

Patna BJP Lathicharge

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज (फाइल फोटो)

जिन अधिकारियों को दिल्ली तलब किया गया है, उनमें डीपीपी राजविंदर सिंह भट्टी, पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा, पटना सदर एएसपी काम्या मिश्रा, सदर एसडीएम खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक और एक डीएसपी शामिल हैं।

End of Feed