West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल में 9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह, कोलकाता से दिल्ली बुलाए गए सुनील बंसल
TN Election Results LIVE: तमिलनाडु इलेक्शन रिजल्ट लाइव, विजय की TVK पार्टी ने रचा इतिहास, 85 सीटों पर आगे
बंगाल में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने जमकर चुनाव प्रचार किया है। राज्य में सबसे हॉट सीट (Hot Seat) भवानीपुर (Bhawanipur) है। इस सीट पर ममता बनर्जी का मुकाबला सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) से है। सुवेंदु नंदीग्राम (Nandigram) सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। बंगाल में इस बार कांग्रेस (Congress) और लेफ्ट (Left) अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे अधीर रंजन चौधरी बरहामपुर सीट (Barhampur seat)से चुनाव लड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में इस बार रिकॉर्ड करीब 92 प्रतिशत मतदान (Voting) हुई है। राज्य में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों (Paramilitary Forces) की तैनाती हुई है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया है।
Assam Assembly Election Results LIVE: असम चुनाव के नतीजे आज; मतगणना से भाजपा की ‘हैट्रिक' या कांग्रेस की वापसी का होगा फैसला
विधानसभा चुनाव 2026 रिजल्ट LIVE: दक्षिण के रण में किसका होगा राज? तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में मतगणना आज, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर 77 कर दी। चुनाव में कुल 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार किया। बंगाल में इस बार दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान। दक्षिण 24 परगना के 15 बूथ पर 2 मई को हुआ पुनर्मतदान। राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार हिंसा में किसी की मौत नहीं हुई। एसआईआर में मतदाता सूची से 90 लाख से अधिक नाम हटाए गए। नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की ताबड़तोड़ रैलियां। टीएमसी पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, घुसपैठ को लेकर किए तीखे हमले। मतगणना के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। आयोग ने 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए।
ECI Election Commission of India: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम इलेक्शन कमीशन पर कैसे देखें
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आप सीधे Election Commission of India (इलेक्शन कमीशन) की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं। नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं:
स्टेप-1 अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और ECI की वेबसाइट (results.eci.gov.in) पर जाएं।
स्टेप-2 होमपेज पर आपको “Election Results” या “General Election Results” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप-3 अब राज्यों की लिस्ट में से West Bengal (पश्चिम बंगाल) को सेलेक्ट करें।
स्टेप-4 विधानसभा (Assembly) या लोकसभा (Parliamentary) चुनाव में से जो रिजल्ट देखना चाहते हैं, उसे चुनें।
स्टेप-5 आप पूरे राज्य का रिजल्ट या किसी खास विधानसभा/लोकसभा सीट का रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टेप-6 अब आपके सामने उम्मीदवारों के नाम, पार्टी, और वोटों की संख्या के साथ पूरा रिजल्ट दिख जाएगा।
eci, election commission of india, tn election result date 2026, election results 2026, live news, counting start time, election counting, counting of votes in west bengal, election results today live, vote counting, election counting start time, election results live, vote result, election commission, vote counting in west bengal, election results west bengal, election result time, election result 2026, voting counting start time, election date 2026, result eci, election, news live, today election results, vote counting start time, election results time, tn election counting time, eci result 2026 tamilnadu, vote counting time in tamil nadu, election results counting time, west bengal election, when will counting of votes start, results eci gov in, election results today, counting, tamilnadu election result date 2026, counting time election, live election results
West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल में शाह होंगे पर्यवेक्षक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में अपने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पार्टी का केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया। पार्टी ने असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को असम में भाजपा के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।West Bengal Election Results 2026 LIVE:भाजपा का वोट शेयर बढ़कर हुआ 44.8 प्रतिशत
भाजपा का वोट शेयर 2021 के 38 प्रतिशत से बढ़कर करीब 44.8 प्रतिशत हो गया है, जो उसके आधार के विस्तार और मजबूती दोनों को दिखाता है। वहीं तृणमूल का वोट शेयर 48 प्रतिशत से घटकर लगभग 41.7 प्रतिशत रह गया, जो उसके सामाजिक आधार में लगातार क्षरण को दर्शाता है, खासकर अर्ध-शहरी क्षेत्रों में।West Bengal Election Results 2026 LIVE: राज्यसभा में भाजपा को तत्काल दो-तिहाई बहुमत मिलने की संभावना नहीं
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बावजूद पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को निकट भविष्य में राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में 244 सदस्यीय उच्च सदन में राजग के 149 सदस्य हैं, जिनमें भाजपा की सदस्य संख्या 113 है। यह संख्या दो-तिहाई बहुमत के 163 के आंकड़े से 14 कम है। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की छह सीटों के लिए चुनाव अगस्त 2029 में होने हैं, जिनमें से पांच सीटें फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के पास हैं। उच्च सदन के लिए इस वर्ष जून में 22 सीटों और नवंबर में 11 सीटों के लिए चुनाव होगा। नवंबर में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें से आठ सीटें भाजपा के पास हैं। उत्तर प्रदेश की ही 11 अन्य सीटों के लिए चुनाव जुलाई 2028 में होंगे, जिनमें आठ भाजपा के पास हैं।West Bengal Election Results 2026 LIVE: सुनील बंसल को दिल्ली बुलाया गया
पश्चिम बंगाल में कौन बनेगा सीएम और कितने होंगे मंत्री, ये सब तय करने के लिए भाजपा महासचिव सुनील बंसल (Sunil Bansal) को दिल्ली बुलाया गया है। सुनील बंसल को बंगाल में भाजपा की जीत का 'आर्किटेक्ट' कहा जा रहा है। दिल्ली में सुनील बंसल की मुलाकात बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से होगी, जहां बंगाल में नई सरकार को लेकर फैसले लिए जाने हैं।West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल में नौ मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण
पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी है। बंगाल जीत के आर्किटेक्ट और भाजपा महासचिव सुनील बंसल को दिल्ली बुलाया गया है। आज दोपहर बाद कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होंगे सुनील बंसल। आगे की रणनीति, शपथ ग्रहण कार्यक्रम समेत विधायक दल की बैठक आदि को फाइनल करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उनकी मुलाकात होगी।West Bengal Election Results 2026 LIVE: शशि पांजा को पूर्णिमा चक्रवर्ती ने हराया
तृणमूल के मंत्री उदय गुहा दिन्हाटा सीट पर भाजपा के अजय राय से 17,000 से अधिक मतों से हार गए। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा को श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पूर्णिमा चक्रवर्ती ने 14,633 मतों से हरा दिया। तृणमूल के आसनसोल उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार और मंत्री मलय घटक भाजपा के कृष्णेंदु मुखर्जी से 11,615 मतों से हार गए। मलय ने तीन बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी।West Bengal Election Results 2026 LIVE: कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हकीम जीते
कोलकाता के महापौर और निवर्तमान ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री रहे फिरहाद हकीम ने कोलकाता पोर्ट सीट पर भाजपा के राकेश सिंह को 56,000 से अधिक मतों से हराया। बनर्जी के भरोसेमंद सहयोगी हकीम ने लगातार चौथी बार यह सीट जीती है। तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की पत्नी नयना बंदोपाध्याय ने चौरंगी सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष पाठक को 22,002 मतों से हराया।West Bengal Election Results 2026 LIVE: तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्री चुनाव हारे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के साथ ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और उनके कई मंत्री चुनाव हार गए। ममता बनर्जी अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15,105 मतों से हार गईं। हालांकि, तृणमूल के वरिष्ठ मंत्री शोवनदेब चट्टोपाध्याय, फिरहाद हकीम और जावेद खान चुनाव जीत गए। खान ने दक्षिण कोलकाता के कस्बा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की, उन्होंने भाजपा के संदीप मुखर्जी को 20,974 मतों से हराया। दक्षिण कोलकाता के प्रतिष्ठित बॉलीगंज निर्वाचन क्षेत्र में शोवनदेब चट्टोपाध्याय ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतरूप को 61,476 मतों से हराया।West Bengal Election Results 2026 LIVE:तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यालयों में तोड़फोड़
पश्चिम बंगाल में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ की छिटपुट घटनाएं सामने आईं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता राज्य में अपनी शानदार जीत का जश्न मना रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर से ही टॉलीगंज, बारुईपुर, कमरहटी, बारानगर, बहरामपुर, हावड़ा और कस्बा स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालयों में उपद्रवी भीड़ ने तोड़फोड़ की। टॉलीगंज के बिजयगढ़-नेताजी नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास के चुनाव कार्यालय में भीड़ ने तोड़फोड़ की। भीड़ में से कुछ लोग टूटे हुए होर्डिंग को लात मारते हुए चले गए।West Bengal Election Results 2026 LIVE: आज शाम चार बजे PC करेंगी ममता
तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। समझा जाता है कि वह बंगाल चुनाव नतीजों पर अपनी बात रखेंगी। चार मई को आए चुनाव नतीजों में टीएमसी की भारी हार हुई है जबकि भाजपा ने जबर्दस्त जीत दर्ज की। भाजपा 206 सीटों पर विजयी हुई है जबकि टीएमसी को 81 सीट पर जीत मिली है। इस हार के साथ बंगाल में टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत हो गया है।West Bengal Election Results 2026 LIVE: सुवेंदु बोले-परिवारवाद वाली पार्टी TMC अब खत्म हो जाएगी
सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'इस बार मैंने लगभग दस हजार वोटों से चुनाव जीता है। नंदीग्राम के हिंदू लोगों ने मुझे फिर से जिताया। वहां पूरा मुस्लिम वोट ममता बनर्जी की पार्टी TMC को गया। मैं नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करूंगा। TMC खत्म हो जाएगी। 24 घंटे के अंदर यह नष्ट हो जाएगी। यह भ्रष्ट और परिवारवाद वाली पार्टी है, जिसकी कोई विचारधारा नहीं है। हम अमित शाह द्वारा घोषणापत्र में किए गए वादों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे।'West Bengal Election Results 2026 LIVE:जोड़ासांको में बीजेपी की प्रचंड जीत
पश्चिम बंगाल की जोड़ासांको विधानसभा सीट पर हुए रोमांचक चुनावी मुकाबले में भाजपा उम्मीजवार विजय ओझा ने जीत हासिल की, जबकि टीएमसी उम्मीदवार विजय उपाध्याय को हार का सामना करना पड़ा। विजेता उम्मीदवार विजय ओझा को कुल 52868 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय उपाध्याय को 47071 वोट प्राप्त हुए। जीत का अंतर 5797 वोट रहा। जोड़ासांको, कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है, जो कोलकाता के मध्य भाग में स्थित है।भवानीपुर की जनता को सलाम-अमित शाह
अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा: भवानीपुर की जनता को सलाम। उनके जनादेश ने साफ कर दिया है कि अराजक शासक का क्या अंजाम होता है।भवानीपुर में ममता को मिली हार
भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी से 11,003 वोटों से हार गईं हैं। चुनाव आयोग ने इसकी पुष्टि कर दी है।पीएम मोदी बोले- पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना पर लगेगी मुहर
भाजपा मुख्यालय में 'मोदी-मोदी' की गूंज जारी है। यहां अपने संबोधन में बोलते हुए PM मोदी ने एलान किया कि बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना पर मुहर लगेगी।तापस रॉय ने अपनी जीत पीएम मोदी को की समर्पित
मानिकतला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय ने अपनी जीत पर कहा कि यह पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है,मानिकतला की जनता की जीत है। मैं यह जीत मानिकतला की जनता और प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित करता हूं।पीएम मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय
पीएम मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर जोर-शोर से नारों के बीच उनका स्वागत किया गया। वे कुछ देर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।सीतारमण पहुंची भाजपा मुख्यालय
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा के पार्टी मुख्यालय पहुंचीं। पार्टी ने असम चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है और अभी पश्चिम बंगाल में 203 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है।पीएम मोदी करेंगे संबोधित
पश्चिम बंगाल की जीत पर भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है। नितिन नवीन, राजनाथ सिंह और अमित शाह मुख्यालय पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में पीएम मोदी भी यहां पहुंचने वाले हैं। वे इस ऐतिहासिक जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।बंगाल में भाजपा ने नौ तो टीएमसी ने जीती एक सीट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नौ सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और 200 सीट पर पार्टी आगे है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है जो राज्य में भाजपा की जबरदस्त लहर का संकेत है।निर्वाचन आयोग के मुताबिक, भाजपा पहले ही कालिम्पोंग, दार्जिलिंग, मान्टेश्वर, भातर, मेदिनीपुर, बर्वान, खारडाह, जमुरिया और आसनसोल दक्षिण सीट पर जीत हासिल कर चुकी है।
बंगाल में बीजेपी 200 पार
बंगाल में भाजपा 200 सीटों के पार जाती दिख रही है।भाजपा खेमे में खुशी, पीएम मोदी कर सकते हैं कार्यकर्ताओं को संबोधित
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता असम और पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, भाजपा नेता राहुल सिन्हा और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।पुडुचेरी के मानावेली सीट से थलपति के सिपाही ने दर्ज की जीत
पुडुचेरी की मानावेली (Manavely) विधानसभा सीट पर TVK (तमिझागा वेत्री कड़गम) के उम्मीदवार B.Ramu ने जीत हासिल की है। उन्होंने तीन हजार वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराया। टीवीके प्रत्याशी को यहां करीब 13000 वोट मिले।West Bengal Election Results 2026 LIVE: ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी
West Bengal Election Results 2026 LIVE: भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पर पहुंचीं ममता बनर्जी
भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पर पहुंचीं ममता बनर्जी, बीजेपी समर्थकों ने ममता के खिलाफ की नारेबाजीWest Bengal Election Results 2026 LIVE: भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ने सनसोल दक्षिण सीट जीती
भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण सीट पर तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार तापस बनर्जी को 40,839 वोट से हराकर सीट बरकरार रखी: निर्वाचन आयोग।West Bengal Election Results 2026 LIVE:भाजपा उम्मीदवार सैकत पांजा ने मोंटेश्वर सीट जीती
भाजपा उम्मीदवार सैकत पांजा ने मोंटेश्वर सीट जीती, टीएमसी मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी को 14,798 वोटों से हराया: चुनाव आयोग।West Bengal Election Results 2026 LIVE: बीजेपी ने कार्यकर्ताओं से की संयम बरतने की अपील
बंगाल बीजेपी का सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश- जीत के जश्न में किसी भी TMC नेता के घर ना जाएं, नारेबाजी ना करें। कार्यालय पर ही जीत का जश्न मनाएं।West Bengal Election Results 2026 LIVE: आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर टीएमसी के सागरिका घोष और महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। सागरिका घोष ने सवाल उठाया कि दो बज चुके हैं लेकिन बंगाल में एक भी नतीजा घोषित नहीं किया है।Bengal Chunav Results 2026 LIVE: बंगाल में बीजेपी 193 सीटों पर कर रही लीड
West Bengal Election Results 2026 LIVE: अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने क्या कहा
अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल का अत्यधिक इस्तेमाल किया गया और राज्य के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं जताया गया। उनके मुताबिक, यह कदम वोटिंग प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश के रूप में देखा जा सकता है।अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश में हालात धीरे-धीरे तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं और संविधान व लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए “बेहद खराब संकेत” बताया।उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव और यूपी के चुनावों का आपस में कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट हार चुकी है, जिस पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर थी।इस बयान के जरिए सपा सांसद ने एक तरफ भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए, वहीं दूसरी तरफ यूपी की राजनीति को अलग बताते हुए अपने राजनीतिक संदेश को स्पष्ट करने की कोशिश की।West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल की जीत पर दिल्ली सीएम ने बांटी मिठाई
West Bengal Election Results 2026 LIVE: बख्तरबंद वाहनों से निगरानी
CRPF वाहनों ने सड़कों पर ऐलान किया कि धार्मिक तनाव भड़काने, पत्थरबाजी करने या सार्वजनिक अव्यवस्था पैदा करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से और कानून के अनुसार निपटा जाएगा।West Bengal Election Results 2026 LIVE: टीएमसी की हार पर क्या बोले हुमायूं कबीर
आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के लोगों को विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को नकारने के लिए बधाई दी। हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य को लूटने का आरोप लगाया।West Bengal Election Result 2026 LIVE: ममता की हार पर हुमायूं बोले- ये तो होना ही था
आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के लोगों को विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को नकारने के लिए बधाई दी। हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य को लूटने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा, 'मैं क्या कह सकता हूं? जो हुआ है, वह अच्छा हुआ है। ऐसा होना ही था। ममता बनर्जी तीन बार मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने अपने भतीजे को बहुत ज़्यादा अधिकार दे दिए।West Bengal Election Result 2026 LIVE:सागरिका घोष ने मतगणना में देरी का आरोप लगाया
राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना में देरी का आरोप लगाया। राज्य में पिछले महीने दो चरणों में मतदान हुआ था। घोष ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि करीब 100 सीट के रुझान अब तक भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं। घोष ने पोस्ट में सवाल किया, ’’ईसीआई द्वारा 100 सीट के रुझान अब भी अपलोड नहीं किए गए हैं। मतगणना में यह देरी क्यों हो रही है? मतगणना इतनी धीमी क्यों है? अब तक केवल एक या दो दौर की ही गिनती क्यों हुई है?’’Election Commission of India WB Election Results LIVE: कई मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा को बढ़त
बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती कई घंटों के रुझानों में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि बंगाल के कई मुस्लिम बहुल जिलों में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है, जहां कई सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।West Bengal Election Results 2026 LIVE: क्या बोलीं बीजेपी की पूर्व सांसद नवनीत राणा
ओ दीदी..आपके साथ खेला हो गया..बंगाल से पैक अप हो गया..अब बंगाल में राम राज्य आएगा..अब बंगाल में जय बंगला और जय श्रीराम के नारे गूंजेंगेबांग्लादेशियों खैर चाहते तो तो हमारी bjp की सरकार बंगाल में बनने से पहले बंगाल छोड़ दो..नही तो bjp सरकार बनने के बाद बँग्लादेधियों को बाहर निकाला जाएगा
जस्टिस स्वर्ण कांता पोस्ट मामला, केजरीवाल समेत कई लोगों ने नहीं हटाए ट्वीट, दिल्ली HC में दी गई जानकारी
तृणमूल कांग्रेस सिंबल विवाद: ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत ने दिया आश्वासन
₹370 बिरयानी विवाद: प्रणित मोरे की FIR क्लब करने की मांग पर SC ने जारी किया नोटिस
गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए तो दोबारा गिरफ्तारी के लिए मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
'भले ही आज एनकाउंटर हो रहे हों, लेकिन मुसलमानों का भला हो रहा है, सपा राज आया तो'...बोले मौलाना रशीदी
© 2026 Times Horizon Private Limited
