परमिंदर सिंह झोटा कत्ल मामला: 5 नवंबर को संगरूर में होगा सीएम मान की कोठी का घेराव, 100 से अधिक संगठनों की बैठक में फैसला

परमिंदर सिंह झोटा मामले को लेकर पंजाब में संघर्ष कर रही एक्शन कमेटी की ओर से बुलाई गई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के मुताबिक, 5 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव किया जाएगा।

पंजाब के मानसा में परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने और राज्य में बढ़ते नशे के मुद्दे को लेकर चल रहा संघर्ष अब और तेज होने जा रहा है। संघर्ष कर रही एक्शन कमेटी ने 5 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी का घेराव करने का ऐलान किया है। इस संबंध में हुई बैठक में 100 से अधिक किसान, मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

CM Bhagwant Maan

सीएम भगवंत मान

परमिंदर सिंह झोटा मामले को लेकर पंजाब में संघर्ष कर रही एक्शन कमेटी की ओर से बुलाई गई बैठक करीब चार घंटे तक चली। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 5 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव किया जाएगा।

End of Feed