राजधानी दिल्ली से जुड़े हाईवे की हालत पर संसद समिति गंभीर, ट्रैफिक और सड़क गुणवत्ता पर उठाए सवाल

सांसदों ने निर्माण की खराब गुणवत्ता और बार-बार मरम्मत की जरूरत को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि भारी धनराशि खर्च करने के बावजूद सड़कों की स्थिति कई इलाकों में अत्यंत खराब बनी हुई है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है।

Parliamentary Committee On Highways: देश की राजधानी दिल्ली से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्गों की बदहाल स्थिति को लेकर संसद की स्थायी समिति ने हाल ही में एक अहम बैठक की। यह समिति परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों से जुड़ी है। इस मीटिंग में खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान को जोड़ने वाले रास्तों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने वर्तमान हालात की विस्तृत जानकारी दी। विपक्षी सांसदों ने अधूरे राजमार्गों पर टोल वसूली को अनुचित ठहराया। उनका कहना था कि जब तक सड़कें पूरी तरह से बन नहीं जातीं, तब तक लोगों से टोल वसूलना गलत है और यह जनता के साथ अन्याय है।

Roads Delhi

दिल्ली से जुड़े हाईवे की हालत पर संसदीय कमेटी ने उठाए सवाल

सड़क की खराब गुणवत्ता और सुरक्षा पर चिंता

सांसदों ने निर्माण की खराब गुणवत्ता और बार-बार मरम्मत की जरूरत को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि भारी धनराशि खर्च करने के बावजूद सड़कों की स्थिति कई इलाकों में अत्यंत खराब बनी हुई है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। कई सांसदों ने यह मुद्दा भी उठाया कि दिल्ली से सटे हाईवे पर अनधिकृत कट, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे बने ढाबे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कांग्रेस के एक सांसद ने कहा कि कुछ ढाबा मालिकों ने अपने हितों के लिए हाईवे पर अवैध कट बना लिए हैं। समिति ने ऐसे कटों को तुरंत बंद करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

End of Feed