Parliament Winter Session: 4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, 19 दिन में होंगी 15 बैठकें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 07:33 PM IST

Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर तक चलेगा। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दी है। महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे पैसे लेकर प्रश्न पूछने के आरोपों से जुड़े मामले में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट भी इसी दौरान सदन में पेश की जाएगी।

Winter Session: संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा। उन्होंने आगे बताया कि शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी।

Parliament Winter Session

संसद का शीतकालीन सत्र

बता दें, पहले ही संभावना जताई गई थी संसद का शीतकालीन सत्र पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के कुछ दिन बाद शुरू हो सकता है। दरअसल, 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। इसके ठीक एक दिन बाद संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो जाएगा।

End of Feed