Lalit Jha: पिता आम किसान तो बेटा संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड! दरभंगा से है संबंध

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 15, 2023, 08:29 PM IST

Parliament Security Breach: ललित मोहन झा के बड़े भाई शंभू झा ने हैरानी जताते हुए कहा कि इस घटना से पूरा परिवार अब भी सदमे में है। शंभू ने पत्रकारों से कहा कि हमें नहीं मालूम कि वह इन सब में कैसे शामिल हुआ। वह हमेशा झगड़ों से दूर रहता था।

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले के लिए जिस ललित झा को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, उसके पिता एक आम किसान हैं। ललित झा फिलहाल सात दिन के लिए पुलिस रिमांड में है, जहां उससे उसके मकसद और साजिश के बारे में पूछताछ की जा रही है।

End of Feed