संसद की सुरक्षा में सेंध : कैसे दिया साजिश को अंजाम, अब तक क्या-क्या हुआ, जानें सबकुछ

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2023, 06:37 AM IST

Parliament security breach: लोकसभा कक्ष में यह घटना दोपहर करीब 1:01 बजे हुई जब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य खगेन मुर्मू शून्यकाल के दौरान एक मुद्दा उठा रहे थे। इसके बाद जो हुआ वह अभूतपूर्व था।

Parliament security breach: संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और नारेबाजी की। इन्होंने केन के जरिए पीले रंग का धुआं फैला कर सदन के भीतर अफरा-तफरी मचा दी। घटना के तुरंत बाद दोनों को पकड़ लिया गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली केन लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने तानाशाही नहीं चलेगी जैसे कुछ नारे लगाए।

parliament

संसद की सुरक्षा में चूक

सुरक्षा में हुई चूक की घटना की जांच के आदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व वाली एक समिति इस घटना की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि समिति में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और विशेषज्ञ भी शामिल रहेंगे। समिति संसद की सुरक्षा में चूक के कारणों का पता लगाएगी और कार्रवाई की सिफारिश करेगी। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले छह लोग देश के अलग-अलग शहरों से हैं और इन्होंने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए बातचीत कर इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची, जिसके लिए ये लोग हरियाणा के गुरुग्राम में एक फ्लैट में एकत्र हुए।

End of Feed