Lok Sabha Updates: 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला लिया- लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, विपक्ष पर जमकर बरसे
'खून और पानी साथ-साथ नहीं, दुनिया के किसी देश ने भारत को नहीं रोका...' बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने एक ओर जहां ऑपरेशन सिंदूर पर बात की तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर दुष्प्रचार का भी आरोप लगया। पीएम मोदी ने आज सदन में साफ कर दिया कि सीजफायर में किसी भी देश का हाथ नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी नेता ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को नहीं रुकवाया। उन्होंने कहा कि 9 मई की रात और 10 मई की सुबह हमने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया था। आज पाकिस्तान भी जान गया है कि भारत का हर जवाब पहले से ज्यादा तगड़ा होता है। उसे ये भी पता है कि भविष्य में नौबत आई तो भारत आगे कुछ भी कर सकता है। इसलिए मैं फिर से लोकतंत्र के इस मंदिर में दोहराना चाहता हूं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी है। अगर पाकिस्तान ने दुस्साहस की, कल्पना की तो, उसे करारा जवाब दिया जाएगा।सिंदूर से लेकर सिंधु तक....सेना ने '22 मिनट में लिया 22 अप्रैल का बदला'
लोकसभा में मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल किया। उनके सवालों के जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल के बाद मैंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि यह हमारा संकल्प है कि हम आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे। सजा उनके आकाओं को भी मिलेगी... और ऐसी सजा मिलेगी जो कल्पना से भी बड़ी होगी। हमारी सेना ने सिंदूर से लेकर सिंधु तक सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी गई और हमारी सेना ने ऐसा करारा जवाब दिया कि आतंक के आकाओं की नींदे उड़ गई। 6 और 7 मई की वो रात जब हमारी सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के नापाक इरादों को मिट्टी में मिला दिया।लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, विपक्ष पर बरसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के आरोपों पर जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत से ही विपक्ष पर हमलावर रहे। पीएम मोदी ने कहा कि वो भारत का पक्ष रखने के लिए सदन में खड़े हुए हैं। ये भारत के गौरव के गान का सत्र है। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान जिस प्रकार से देश के लोगों ने मेरा साथ दिया, मुझे आशीर्वाद दिया, देश की जनता का मुझ पर कर्ज है। मैं देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं, मैं देशवासियों का अभिनंदन करता हूं।'यह शर्म की बात है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए, मैं इसे ऐसे ही नहीं छोड़ने वाला...' भड़क उठे खरगे
'मैं उनका दर्द समझ सकता हूं। वह (प्रधानमंत्री मोदी) 11 साल से वहां हैं। वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं...'
डीएमके सांसद के. कनिमोझी ने कहा, 'वह बस दोष किसी और पर मढ़ने की कोशिश कर रहे थे...'
पहलगाम हमला किसकी चूक से हुआ, गृह मंत्री ने क्यों नहीं दिया इस्तीफा? प्रियंका के तीखे सवाल
लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में हिस्सा लिया। प्रियंका ने सेना की तारीफ करते हुए सरकार से कई सवाल पूछे। प्रियंका ने कहा, देश के वीर जवानों को नमन, सेना पर पूरे देश को गर्व। देश को अखंड रखने में सेना का योगदान है। पहलगाम हमला क्यों और कैसे हुआ? सरकार कह रही थी कि घाटी में अमन है। आतंकियों ने चुन-चुनकर 26 लोगों को मारा। प्रियंका ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश के शुभम और उनके परिवार का भी जिक्र किया।'जब घाटी में जीरो टेरर पॉलिसी थी तो पहलगाम में कैसे घुसे आतंकी? '
लोकसभा में प्रियंका गांधी का भाषण
बैसरन घाटी में एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं था
प्रियंका ने कहा, परिवार ने कहा कि जब लोगों चुन-चुनकर मारा जा रहा था तो एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं था। उनकी पत्नी ने कहा, जब हमें मारा जा रहा था तो वहां एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं था, हमें अनाथ छोड़ दिया गया। प्रियंका ने पूछा- वहां सुरक्षा क्यों नहीं थी, क्या पता नहीं था कि वहां रोजाना 5-6 हजार पर्यटक जाते हैं। सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। क्या उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की नहीं है, गृह मंत्री की नहीं है, एनएसए की नहीं है। कुछ महीने पहले गृह मंत्री कश्मीर गए थे, उन्होंने कहा था कि आतंकवाद पर विजय प्राप्त हुई है। जम्मू-कश्मीर गर्वनर ऐसे ही कह देते हैं, बहुत लापरवाही हुई और मैं जिम्मेदार हूं। प्रियंका ने कहा, ये बात यूं ही खत्म हो जाती है, उनसे जिम्मेदारी नहीं ली जाती। बात आई-गई हो जाती है।सरकार कह रही थी कि घाटी में अमन है- प्रियंका वाड्रा
लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वा़ड्रा बोल रही हैं। प्रियंका ने कहा, देश के वीर जवानों को नमन, सेना पर पूरे देश को गर्व। देश को अखंड रखने में सेना का योगदान। पहलगाम हमला क्यों और कैसे हुआ। सरकार कह रही थी कि घाटी में अमन है। आतंकियों ने चुन-चुनकर 26 लोगों को मारा। प्रियंका ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश के शुभम और उनके परिवार का जिक्र किया।सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा? अखिलेश ने पूछा
ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बोलते हुए, सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा?...जो सरकार दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद कोई आतंकवादी घटना नहीं होगी।अखिलेश ने पूछा, सरकार को युद्धविराम की घोषणा क्यों करनी पड़ी?
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, आखिर ऐसी क्या वजह थी कि सरकार को युद्धविराम की घोषणा करनी पड़ी? हमें तो उम्मीद थी कि सरकार खुद ही इसकी घोषणा कर देगी। लेकिन चूंकि उनकी गहरी दोस्ती है, इसलिए सरकार ने अपने दोस्त से ही युद्धविराम की घोषणा करने को कहा।पाकिस्तान के पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पाकिस्तान के छह रडार सिस्टम नष्ट कर दिए गए... उन्होंने हमारे रिहायशी इलाकों पर हमला किया, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया... हमने केवल उनके हवाई ठिकानों पर हमला किया और उनकी हमलावर क्षमताओं को बर्बाद कर दिया। हमारे सशस्त्र बल बरकरार थे। और उनकी हमलावर क्षमता नष्ट कर दी गई। पाकिस्तान के पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 10 मई को पाकिस्तानी डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ को फोन किया और हमने शाम 5 बजे संघर्ष रोक दिया।अमित शाह बोले- हम चुपचाप बैठकर डोजियर नहीं भेजेंगे
डोकलाम हमले के दौरान राहुल गांधी चीनी राजदूत के साथ बैठक कर रहे थे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में है और भारत नहीं है। मोदी जी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का हिस्सा बने। इसके लिए जवाहरलाल नेहरू का रुख जिम्मेदार है... जब हमारे जवान डोकलाम में चीनी सैनिकों का सामना कर रहे थे, तब राहुल गांधी चीनी राजदूत के साथ बैठक कर रहे थे... चीन के लिए यह प्रेम जवाहरलाल नेहरू, सोनिया गांधी, राहुल गांधी से तीन पीढ़ियों तक चला आ रहा है।यह मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है; हम चुपचाप बैठकर डोजियर नहीं भेजेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, वे कल पूछ रहे थे कि पहलगाम के अपराधी कहां गए... आपके कार्यकाल के दौरान जो लोग छिपे हुए थे, उन्हें आज ढूंढ-ढूंढ कर मारा जा रहा है... हमारी सेना ने कम से कम 100 लोगों को मार गिराया है... 7 मई को हमारा काम 1.26 बजे पूरा हो गया... यह मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है; हम चुपचाप बैठकर डोजियर नहीं भेजेंगे... 9 मई को पाकिस्तान के 11 हवाई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया... आठ हवाई ठिकानों पर हमला इतना सटीक था कि इसने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को हिला दिया।सोनिया गांधी ने बाटल हाउस मुठभेड़ पर आंसू बहाए
अमित शाह ने कहा- इकबाल भटकल 2010 में कांग्रेस सरकार में भागा था। यूपीए सरकार में कई आतंकी देश से भागे। मोदी सरकार में 70 फीसदी कम आतंकी हमले हुए। सोनिया गांधी ने बाटला हाउस मुठभेड़ पर आंसू बहाए थे जबकि सलमान खुर्शीद आतंकियों के लिए रोए थे।पीओके केवल जवाहरलाल नेहरू की वजह से मौजूद है
अमित शाह ने कहा, कल वे (कांग्रेस) सवाल उठा रहे थे कि युद्ध क्यों नहीं हुआ...आज, पीओके केवल जवाहरलाल नेहरू की वजह से मौजूद है...1960 में उन्होंने सिंधु नदी का 80% पानी पाकिस्तान को दे दिया...1971 में शिमला समझौते के दौरान, वे (कांग्रेस) पीओके के बारे में भूल गए। अगर उन्होंने उस समय पीओके ले लिया होता, तो हमें अब वहां शिविरों पर हमले नहीं करने पड़ते।अमित शाह ने चिदंबरम पर उठाया सवाल
ऐसा नहीं हो सकता कि आतंकवादी आएं और हमें मार दें और हम चुपचाप बैठे रहें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद हमारे डीजीएमओ ने पाक डीजीएमओ को सूचित किया कि भारत ने आत्मरक्षा के अपने अधिकार के तहत उनकी जमीन पर आतंकी ढांचे पर हमला किया है। यह मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान जैसा हुआ वैसा नहीं हो सकता कि आतंकवादी आएं और हमें मार दें और हम चुपचाप बैठे रहें...हमने उन आतंकवादियों को मार गिराया जिन्होंने कांग्रेस सरकार के तहत भारत को लहूलुहान किया।100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सुरक्षा बलों ने 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया
अमित शाह ने कहा, 30 अप्रैल को सीसीएस की बैठक हुई थी, जिसमें सुरक्षा बलों को पूरी तरह से ऑपरेशनल आजादी दी गई थी। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया और 1:04 बजे से 1:24 बजे के बीच चलाया गया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इस हमले में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं मारा गया।चिदंबरम जी, पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा?
चिदंबरम जी ने सवाल उठाया था कि क्या सबूत है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे, ये सवाल तब उठाया जब संसद में चर्चा होने वाली थी। पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा? चिदंबरम जी को कहना चाहता हूं कि हमारे पास प्रूफ है, सदन के सामने रखना चाहता हूं। हमारे पास उनके पाकिस्तानी वोटर नंबर भी उपलब्ध हैं, राइफल है, पाक की चॉकलेट हैं। ये कहते हैं कि वो पाकिस्तानी नहीं थे, इसका मतलब भारत का एक पूर्व गृह मंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहा है।तीनों की पहचान पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले हमलावरों के रूप में हुई
अमित शाह ने कहा, एनआईए ने उन्हें शरण देने वालों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो लोग उन्हें खाना खिलाते थे, उन्हें हिरासत में लिया गया था। जब आतंकवादियों के शव श्रीनगर पहुंचे, तो उनकी पहचान पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले तीन लोगों के रूप में हुई... आतंकी हमले के कारतूसों की एफएसएल रिपोर्ट पहले से ही तैयार थी... कल तीनों आतंकवादियों की राइफलें जब्त कर ली गईं और एफएसएल रिपोर्ट से उनका मिलान किया गया... कल चंडीगढ़ में आगे के परीक्षण किए गए, उसके बाद पुष्टि हुई कि ये तीनों वही थे जिन्होंने आतंकी हमला किया था।अमित शाह ने कहा, एनआईए ने उन्हें शरण देने वालों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था
प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पहलगाम हमले के तुरंत बाद मैंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। मैंने अपने सामने एक महिला को खड़ा देखा, जो अपनी शादी के 6 दिन बाद ही विधवा हो गई थी - मैं उस दृश्य को कभी नहीं भूल सकता। मैं आज सभी परिवारों को बताना चाहता हूं कि मोदी जी ने उन लोगों को बेअसर कर दिया जिन्होंने आतंकवादियों को भेजा था, और आज हमारे सुरक्षा बलों ने उन आतंकियों को मार गिराया जिन्होंने हत्याएं की थीं।ऐसा लगता है कि विपक्ष खुश नहीं है...
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष से कहा, मुझे उम्मीद थी कि जब वे पहलगाम आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सुनेंगे तो खुश होंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि वे इससे खुश नहीं हैं...।सुलेमान, अफगान और जिब्रान मारे गए
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कल के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादी - सुलेमान, अफगान और जिब्रान मारे गए। जो लोग उन्हें खाना पहुंचाते थे, उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। जब इन आतंकवादियों के शव श्रीनगर लाए गए, तो हमारी एजेंसियों द्वारा हिरासत में रखे गए लोगों ने उनकी पहचान की।अमित शाह ने लोकसभा में क्या-क्या कहा
पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकवादियों का सफाया
ऑपरेशन महादेव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ऑपरेशन महादेव में सुलेमान उर्फ फैजल, अफगान और जिब्रान, ये तीनों आतंकवादी भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए... सुलेमान लश्कर-ए-तैयबा का ए-कैटेगरी का कमांडर था। अफगान लश्कर-ए-तैयबा का ए-कैटेगरी का आतंकवादी था। और जिबरान भी ए-ग्रेड का आतंकवादी था...बैसरन घाटी में हमारे नागरिकों की हत्या करने वाले तीनों आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है।अमित शाह ने कहा, पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी मारे गए
पहलगाम हमले में शामिल था मारा गया आतंकी सुलेमान
कश्मीर में तीन आतंकवादी मारे गए, ये सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ का एक संयुक्त अभियान था। सुलेमान पहलगाम हमले में शामिल था इसके सबूत हैं हमारी एजेंसी के पास हैं। बाकी दोनों भी A ग्रेड आतंकवादी थे। जिन्होंने पर्यटकों को मारा था, वो तीनो मारे गए।पहलगाम मेंं धर्म पूछकर मारा गया...बोले अमित शाह
Lok Sabha Updates: पहलगाम मेंं धर्म पूछकर मारा गया...ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में अमित शाह का संबोधन शुरूलोकसभा की कार्यवाही शुरू
लोकसभा की कार्यवाही शुरू, आज ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह देंगे जवाब, पीएम मोदी का होगा भाषणप्रधानमंत्री मोदी ने राजनाथ, जयशंकर के भाषण की सराहना की
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भाषणों की सराहना की, जिसमें उन्होंने क्रमश: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत की वैश्विक पहुंच को रेखांकित किया था। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्कृष्ट भाषण, जिसमें भारत के सुरक्षा तंत्र की सफलता और ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बलों के साहस पर एक सटीक जानकारी दी गई। जयशंकर के भाषण की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर का भाषण उत्कृष्ट था। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खतरे से लड़ने में भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से सुना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर को तीनों सेनाओं के समन्वय का बेमिसाल उदाहरण बताते हुए कहा कि यह कहना गलत और निराधार है कि इस अभियान को किसी दबाव में आकर रोका गया था। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उसकी कुछ गलतफहमी बची रह गई है तो उसे भी दूर कर दिया जाएगा।पीएम मोदी और अमित शाह आज देंगे भाषण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को समापन भाषण देंगे।पाक के साथ क्रिकेट क्यों- लोकसभा में औवेसी ने सरकार को घेरा
'राहुल गांधी पाकिस्तान के दुष्प्रचार के 'पोस्टर ब्वॉय' बन गए हैं' भड़के अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वह 'एलओपी' (विपक्ष के नेता) से 'एलओबी' (लीडर ऑपोजिंग भारत) बन गये हैं और उनके एजेंडे में केवल भारतीय सेना तथा प्रधानमंत्री का विरोध करना लिखा है। ठाकुर ने सदन में नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पता नहीं वह (राहुल) 'कांग्रेस के पोस्टर ब्वॉय' बन पाए न बन पाए लेकिन पाकिस्तान के 'दुष्प्रचार के पोस्टर ब्वॉय' बन गए हैं।व्हाइट हाउस में बैठा एक 'गोरा' भारत के युद्धविराम की घोषणा करेगा? भड़के ओवैसी
क्या इस साल सर्दियां नहीं आएंगी? सुपर अल-नीनो ने दुनिया के मैप को किया लाल
राहुल गांधी ने की गलत बयानबाजी, राष्ट्रपति को विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण: सूत्र
'और भी गम है जमाने में सियासत के सिवा', CJP प्रोटेस्ट से पहले सोनम वांगचुक ने बताया अपना प्लान
अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
© 2026 Times Horizon Private Limited
