हंगामे-नारेबाजी की भेंट चढ़ा मानसून सत्र! आखिरी दिन सत्तापक्ष का राहुल गांधी और विपक्ष का पीएम मोदी पर हमला

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन शुरू होने से पहले संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने मंकी टॉय लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। वहीं, सत्ता पक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Parliament Monsoon Session: लोकसभा को गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सत्र के आखिरी दिन भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तकरार देखने को मिली। सत्र शुरू होने से पहले संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने मंकी टॉय प्रदर्शन किए। वहीं, सत्ता पक्ष के सांसदों का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किए। कई विपक्षी सांसद मंकी टॉय के साथ नारे लगा रहे थे, "56 इंच का छोटा बंदर। जल्दी आओ सदन के अंदर।" बता दें कि पूरा मानसून सत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष की भेंट चढ़ चुका है। बता दें कि इस सत्र में सिर्फ 15 घंटे ही काम हुए।

parliament session

संसद के मानसन सत्र के आखिरी दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष में दिखी तकरार। ANI

सत्ताधारी दल के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "क्या आपने कभी ऐसा देखा है? पिछले 12 वर्षों से सत्ता में रही सरकार संसद में विपक्ष के नेता के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगा रही है। उनकी हालत ऐसी है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद आने से डर रहे हैं, उन्होंने कल सीढ़ियों पर बैठकर साक्षात्कार दिया, प्रधानमंत्री पूरे सत्र में संसद नहीं आए। आज (मानसून सत्र का) आखिरी दिन है और सत्ता पक्ष हमारे खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहा है और आज भी सीढ़ियों पर बैठा है।"

End of Feed