'यहां संसद का चल रहा सत्र, विदेशी धरती पर राहुल कर रहे देश का अपमान', कांग्रेस नेता के जर्मनी दौरे पर भड़की भाजपा

Rahul Gandhi Germany Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों जर्मनी दौरे पर हैं, जहां उन्होंने 'बीएमडब्ल्यू वेल्ट' और बीएमडब्ल्यू संयंत्र के दौरा किया। राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है और राहुल गांधी जर्मनी में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने के लिए जर्मनी में हैं।

Rahul Gandhi Germany Visit

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीएमडब्ल्यू संयंत्र के किया दौरा (फोटो साभार: @INCIndia)

भाजपा सांसद ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता की बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी होती है। खासकर जब विपक्ष का नेता विदेशी धरती पर हो तो उन्हें बेहद जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा, ''यहां संसद का सत्र चल रहा है, सदन में कई बिलों पर चर्चा हो रही है और राहुल गांधी भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने के लिए जर्मनी में हैं।''

End of Feed