Budget Session: संसद का बजट सत्र आज से शुरू, हंगामा होने के आसार, पीएम मोदी मीडिया को करेंगे संबोधित

Parliament budget session news: माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी संसद के बजट सत्र के महत्वपूर्ण होने की बात कहते हुए सभी राजनीतिक दलों से सदन में बजट पर चर्चा करने और सुचारू ढंग से सदन की कार्यवाही को चलने देने की अपील कर सकते हैं

Parliament budget session: संसद का बजट सत्र सोमवार, 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस दूसरे संसद सत्र के 12 अगस्त तक चलने की संभावना है। सत्र में 22 दिनों की अवधि के दौरान 16 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में सुबह लगभग 10 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।

Parliament budget session

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू

इससे पहले, संसद के बजट सत्र को लेकर रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी सरकार ने संसद के सुचारू कामकाज के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा। सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी मुद्दों पर खुले दिल से चर्चा के लिए तैयार रहने की बात कहते हुए विपक्षी दलों को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जो हंगामा और व्यवधान किया, वह संसदीय परंपरा के लिए उचित नहीं था।

End of Feed