Paper Leak Case: केंद्र सरकार द्वारा तय की गई हाई पावर कमेटी की हुई पहली बैठक, तस्वीरें आई सामने

NEET Paper Leak Case: पेपर लीक केस को लेकर केंद्र सरकार कि उच्च स्तरीय पैनल ने एक हाई लेवल बैठक की है। इस बैठक के दौरान डॉ. के राधाकृष्णन पूर्व इसरो प्रमुख ने कहा कि हमारी कोशिश एक ऐसे सिस्टम को डेवलप करने की भी है जो पूरी तरीके से टेंपल प्रूफ हो।

Paper Leak Case: कल दिल्ली में परीक्षा सुधारों पर केंद्र सरकार कि उच्च स्तरीय पैनल ने एक हाई लेवल बैठक की। 7 सदस्यीय समिति की सोमवार को बैठक दिल्ली मे हुई। बता दे कि परीक्षा पैटर्न में सुधार के लिए ये समिति गठित की गई है। इस समिति की पहली बैठक कल हुई। यह समिति परीक्षा की दक्षता को बढ़ाने और सुधारने तथा सभी कदाचारों को समाप्त करने के लिए काम करेगी। बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लगातार रडार पर चल रहे मामलों को सीबीआई और एनटीए को सौंपे जाने के बाद हो रही है।

Paper Leak Case

पेपर लीक केस में हाई पावर कमेटी की हुई पहली बैठक

डॉ. के राधाकृष्णन पूर्व इसरो प्रमुख ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अगले 15 दिनों में हम ज्यादा से ज्यादा छात्रों और उनके अभिभावकों को इस मूव में शामिल करें जिससे हमें यह पता चल सके कि जो कुछ भी बातें नीट एग्जामिनेशन को लेकर हो रही है उसमें उसे सिस्टम को कैसे दुरुस्त किया जाए। हमारी कोशिश एक ऐसे सिस्टम को डेवलप करने की भी है जो पूरी तरीके से टेंपल प्रूफ हो। हमारी कोशिश एक ऐसे सिस्टम को भी डेवलप करने की है जिसमें जीरो एरर की भी गुंजाइश नहीं हो।

End of Feed