छत्तीसगढ़ में आखिरी बचा वरिष्ठ माओवादी कमांडर पापा राव करेगा सरेंडर, राज्य 31 मार्च तक हो जाएगा नक्सलवाद से मुक्त: शर्मा

Deputy CM Vijay Sharma News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस समर्पण के साथ ही, राज्य में उस वरिष्ठ स्तर का कोई भी नक्सली नेता सक्रिय नहीं रहेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ 31 मार्च, 2026 की तय समयसीमा तक सशस्त्र नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।

Chhattisgarh Naxal Free: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में बचा आखिरी वरिष्ठ माओवादी कमांडर पापा राव मंगलवार को अपने दल के सदस्यों के साथ आत्मसमर्पण करेगा जो वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ राज्य की लड़ाई में एक अहम पड़ाव साबित होगा। शर्मा ने कहा कि एक बार जब उसका आत्मसमर्पण हो जाएगा, तब तकनीकी और स्पष्ट रूप से यह कहा जा सकेगा कि उस स्तर का या उससे नीचे के स्तर का कोई भी नक्सली नेता अब राज्य के भीतर सक्रिय नहीं है।

छत्तीसगढ़ में आखिरी बचा वरिष्ठ माओवादी कमांडर पापा राव करेगा सरेंडर, राज्य 31 मार्च तक हो जाएगा नक्सलवाद से मुक्त: शर्मी

छत्तीसगढ़ में आखिरी बचा वरिष्ठ माओवादी कमांडर पापा राव करेगा सरेंडर, राज्य 31 मार्च तक हो जाएगा नक्सलवाद से मुक्त: शर्मी

राज्य के कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में मंगलवार को संवाददाताओं से शर्मा ने कहा कि माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) में सक्रिय राव बस्तर क्षेत्र में अपने दल के 12 से अधिक सदस्यों के साथ आत्मसमर्पण करेगा।

End of Feed