पन्नू हत्या साजिश मामला: SC ने निखिल गुप्ता के परिवार की याचिका ठुकराई, कहा- ये संवेदनशील मुद्दा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 4, 2024, 02:13 PM IST

Nikhil Gupta Case:अमेरिका ने अपनी धरती पर अपने नागरिक व खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में दो भारतीय नागरिकों को आरोपी बनाया है।

Nikhil Gupta Case: अमेरिका में सिख अलगाववादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की कथित तौर पर हत्या की साजिश रचने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट की ओर से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने निखिल गुप्ता के परिवार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कंसुलर एक्सेस की मांग की गई थी। आदालत ने इसे संवेदनशील मुद्दा बताया और कहा कि उसे विदेशी अदालत के अधिकार क्षेत्र का सम्मान करना चाहिए।

pannu

गुरुपतवंत सिंह पन्नू

अदालत ने कहा, हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा, हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आप वियना कन्वेंशन के तहत कांसुलर एक्सेस के हकदार हैं, जो आपको पहले ही मिल चुकी है। पीठ ने गुप्ता के परिवार वालों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सी.ए. सुंदरम से कहा कि इस अदालत को विदेशी अदालत के अधिकार क्षेत्र और संप्रभुता तथा उस देश के कानून का सम्मान करना चाहिए और इसलिए वह मामले के गुण-दोषों पर नहीं जा सकते।

End of Feed