Video: 15 सेकेंड पहले लग जाता ब्रेक तो नहीं होती Pankaj Tripathi के जीजा की मौत, सामने आया हादसे का CCTV फुटेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 11:45 AM IST

Pankaj Tripathi Brother-In-Law car Accident CCTV: पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। राजेश तिवारी की कार मारुति स्विफ्ट दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार काफी तेज रफ्तार में है और नियंत्रण खो देने के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा जाती है।

Pankaj Tripathi Brother-In-Law car Accident CCTV: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा धनबाद में हुआ, जिसमें उनकी पत्नी व पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली-कोलकाता NH-19 पर हुई, जब दोनों बिहार के गोपालगंज से कोलकाता जा रहे थे।

अब इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की कार मारुति स्विफ्ट दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार काफी तेज रफ्तार में है, जिस कारण राजेश तिवारी नियंत्रण खो देते हैं और उनकी कार सड़क पार करने का इंतजार कर रही महिला को टक्कर मारती हुई डिवाइडर से टकरा जाती है।

End of Feed