कांग्रेस नेता की अजब डिमांड, बोले-'पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को बनाएं मंत्री'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 11:20 PM IST

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने एमपी के सीएम शिवराज चौहान को एक चिट्ठी लिखी है उन्होंने सीएम से मांग की है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को अपनी मंत्रिमंडल में शामिल कर लें।

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर वहां राजनीतिक गहमागहमी शुरू हो गई है और भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर कटाक्ष करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच राज्य के एक कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से बड़ी मांग की है उन्होंने प्रदेश के दो चर्चित बाबाओं को कैबिनेट मंत्री बनाने को कहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दें।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

राकेश यादव ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने कैबिनेट के साथियों के साथ 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। अब एमपी में दो महाराज जी का आगमन हुआ है।ये दोनों चुटकियों में सारी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

End of Feed