राहुल गांधी योद्धा हैं, चुनाव आयोग के नोटिस पर बोलीं सांसद सुप्रिया सुले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2023, 10:56 PM IST

Panauti Case: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘पनौती’, ‘जेबकतरे’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया। इस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले कहा कि राहुल गांधी योद्धा हैं।

Panauti Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक योद्धा हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कुछ टिप्पणियों को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस का वह ईमानदारी और सम्मानजनक ढंग से जवाब देंगे। निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर की गईं ‘पनौती’, ‘जेबकतरे’ और बड़े-बड़े उद्योगपतियों की कर्ज माफी संबंधी टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग ने उनसे शनिवार शाम तक जवाब देने को कहा है। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बारे में सुले ने कहा कि तीन दिसंबर 'कांग्रेस और भारत के लिए अच्छा दिन' होने वाला है।

Rahul Gandhi, Supriya Sule

राहुल गांधी के समर्थन में आई सुप्रिया सुले

शरद पवार नीत राकांपा धड़े की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने कहा कि वह एक येाद्धा हैं और वह मुकाबला करेंगे। मुझे विश्वास है कि वह बहादुरी से लड़ेंगे और किसी से नहीं डरेंगे। मुझे यकीन है कि वह निर्वाचन आयोग के नोटिस का ईमानदार और सम्मानजनक जवाब देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी के खिलाफ निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि ‘एक वरिष्ठ नेता’ द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है।

End of Feed