पाकिस्तान की द हब पावर कंपनी ने पुलवामा अटैक के बाद दिया था चंदा? जानिए दावे में कितनी सच्चाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 05:29 PM IST

सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ता देख पाकिस्तान स्थित 'द पावर हब कंपनी लिमिटेड (HUBCO) ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसका इस मामले या भारत स्थित किसी भी कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है।

Pak Company Donation: चुनाव आयोग की ओर से 14 मार्च को चुनावी बांड डेटा सार्वजनिक किए जाने के बाद कई नेताओं और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने बीजेपी पर हमला तेज कर दिया है। इनका दावा है कि पाकिस्तान स्थित 'द हब पावर कंपनी' नामक कंपनी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को 95 लाख रुपये का दान दिया था। समाजवादी प्रहरी नाम के वैरीफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दावा किया गया है कि यह दान पुलवामा हमले के बाद किया गया था।

Electoral bonds

क्या पाक कंपनी ने दिया बीजेपी को चुनावी चंदा?

समाजवादी प्रहरी ने ट्वीट किया, पाकिस्तानी कंपनी हब पावर कंपनी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को 95 लाख रुपये का चंदा दिया। साथ ही पुलवामा में हमारे जवान भी मारे गए। मैंने बीजेपी जैसी गद्दार पार्टी कभी नहीं देखी। बीजेपी पाकिस्तानी कंपनियों से इतना प्यार क्यों करती है? यही वजह है कि बीजेपी चंदा छिपाना चाहती थी।

End of Feed