दिल्ली आए PAK के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सिंधु नदी जल समझौते पर हाथ काटने की दी थी गीदड़भभकी

सत्तारूढ़ पार्टी PML-N के सदस्य मलिक फोरम में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक वे भारत के संस्कृति और पर्यटन मंत्री के निमंत्रण पर आए हैं। मंत्रालय ने बयान में कहा कि मलिक सभ्यताओं के बीच संवाद के महत्व और इस क्षेत्र में पाकिस्तान के योगदान पर देश का दृष्टिकोण रखेंगे।

Musadik Masood Malik : पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसद्दिक मसूद मलिक गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। वे 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले पहले SCO सिविलाइजेशंस डायलॉग फोरम में हिस्सा लेंगे। मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष के बाद यह किसी पाकिस्तानी मंत्री की पहली भारत यात्रा है। साथ ही, तीन साल से भी ज्यादा समय बाद कोई पाकिस्तानी नेता भारत आया है।

pak minister

दिल्ली आए पाकिस्तान के मंत्री मुसद्दिक मसूद मलिक।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई

End of Feed