सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान, खतरे में थी 220 से ज्यादा लोगों की जान; एयरस्पेस का नहीं करने दिया इस्तेमाल

Indigo Flight Turbulence: दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के एक विमान को बुधवार को अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा तो पायलट ने शुरुआत में एटीसी लाहौर से संपर्क किया। सूत्रों ने बताया कि पायलट ने एटीसी लाहौर से इस स्थिति से बचने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पाकिस्तान ने मना कर दिया।

Indigo Flight Turbulence: दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के एक विमान को बुधवार को अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा था और जब शुरुआत में पायलट ने लाहौर हवाई यातायात नियंत्रण से इस स्थिति से बचने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी, तब उसने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

Flight Turbulence

इंडिगो का फ्लाइट नोज कोन हुआ क्षतिग्रस्त

हिंदी समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि हवा में बहुत तेज झटके लगने का शिकार हुई उड़ान 6ई2142 के मामले की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा की जा रही है।

End of Feed