पाकिस्तान की शत्रुतापूर्ण मंशा जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में सबसे बड़ी चुनौती- पाक पर बरसे जम्मू CM उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने एक इंटरव्यू के दौरान उन विचारों को सिरे से खारिज किया जो मानते हैं कि अनुच्छेद 370 को हटाना जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का समाधान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई, ने इस तर्क को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी में हालिया आतंकी हमले और बढ़ते सुरक्षा संकट पर एक गंभीर और स्पष्ट रुख अपनाते हुए पाकिस्तान की नीयत को सीधे तौर पर आतंकवाद की जड़ बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की "शत्रुतापूर्ण मंशा" जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अब भारत किसी भी आतंकी हमले को “युद्ध की कार्रवाई” मानता है।

End of Feed