पाकिस्तान की पोल खुली: बहावलपुर में फिर शुरू हुई जैश की 'आतंकी फैक्ट्री', स्विमिंग पूल में जेहादियों की ट्रेनिंग का वीडियो वायरल

Markaz Subhan Allah Terror Training: यह वीडियो बहावलपुर स्थित जैश के मुख्य केंद्र 'मरकज सुभान अल्लाह' के पास बने एक नए सक्रिय ट्रेनिंग कैंप का है, जहां भारत के खिलाफ 'जेहाद' के लिए तैयार किया जा रहा है।

Jaish e Mohammed Bahawalpur Video: भारत के खिलाफ सीमा पार से होने वाली आतंकी साजिशों को लेकर पाकिस्तान एक बार फिर वैश्विक स्तर पर बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित बहावलपुर से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के हेडक्वार्टर का एक नया और बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो ने भारतीय खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है, क्योंकि इसमें आतंकवादियों को बड़े पैमाने पर शारीरिक और सामरिक प्रशिक्षण लेते हुए देखा जा सकता है।

पाकिस्तान की पोल खुली: बहावलपुर में फिर शुरू हुई जैश की 'आतंकी फैक्ट्री', स्विमिंग पूल में जेहादियों की ट्रेनिंग का वीडियो वायरल

पाकिस्तान की पोल खुली: बहावलपुर में फिर शुरू हुई जैश की 'आतंकी फैक्ट्री', स्विमिंग पूल में जेहादियों की ट्रेनिंग का वीडियो वायरल (Screengrab)

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, यह वीडियो बहावलपुर स्थित जैश के मुख्य केंद्र 'मरकज सुभान अल्लाह' के पास बने एक नए सक्रिय ट्रेनिंग कैंप का है, जहां युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें भारत के खिलाफ 'जेहाद' के लिए तैयार किया जा रहा है।

End of Feed