पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने किन उपकरणों का किया था इस्तेमाल, देखें- Video

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में AK-47 और M4 जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने सैटेलाइट फोन और हाइब्रिड अल्ट्रा सेट इस्तेमाल किया था।

Pahalgam Terrorist Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में AK-47 और M4 जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ था। जांच में खुलासा हुआ है कि तीन विदेशी और एक स्थानीय आतंकी इसमें शामिल थे, जिन्होंने करीब 22 घंटे पैदल चलकर कोकरनाग के जंगलों से बैसरन पहुंचकर इस हमले को अंजाम दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने सैटेलाइट फोन और हाइब्रिड अल्ट्रा सेट इस्तेमाल किया था।

Pahalgam Attack

पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने किया था इन उपकरणों का इस्तेमाल

भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कर रहा कार्रवाई

जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये चैनल जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सामुदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, गलत और भ्रामक कथन प्रसारित कर रहे थे।

End of Feed